Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

BoysLockerRoom की मास्टरमाइंड निकली लड़की, सामने आया भयावह सच

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (13:45 IST)
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर बने ग्रुप बॉयज लॉकर रूम (BoysLockerRoom) के चैट रूम से सनसनी मच गई थी। इस पर अश्लील चैट के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। दिल्ली पुलिस इंस्टाग्राम पर बने बॉयज लॉकर रूम मामले में 24 बच्चों से पूछताछ और ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया था। 
 
अब इसमें नई बात सामने आ रही है। दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इस ग्रुप की मास्टरमाइंड एक लड़की है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दावा किया है कि लड़की ने स्नैपचैट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिद्धार्थ नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई। अपने दोस्त से लड़का बनकर गैंगरेप की बातें कीं। दोस्त ने गैंगरेप की बातों पर सहमति नहीं जताई। खबरों के मुताबिक आरोपी लड़की ने यह पूरा खेल अपने दोस्त की नीयत को समझने के लिए रचा था।
क्या आया जांच में : खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  इंस्टाग्राम पर बने 'बॉयज लॉकर रूम' में 24 से ज्यादा मेंबर्स आपस मे चैट कर रहे थे और लड़कियों की अश्लील तस्वीरें ग्रुप में डालकर लड़की से दुष्कर्म की बातें कर रहे थे, लेकिन जब ये चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम से भी ग्रुप की जानकारी मांगी थी।  
 
इंस्टाग्राम ने हटाई सामग्री : ‘बॉयज लॉकर रूम’ मामले की कड़ी आलोचनाओं के बीच इंस्टाग्राम ने आपत्तिजनक सामग्री हटा  ली थी। समूह के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे लेकर कड़ी आलोचना होने लगी जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया था। 
  
दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया था नोटिस : इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। अब लड़की वाली बात सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल भी टि्वटर पर ट्रेंड हो रही है। लोग ट्‍वीट कर स्वाति मालीवाल से यह पूछ रहे हैं कि ग्रुप की बात सामने आने के बाद नोटिस भेजने की जल्दी करने वाली स्वाति मालीवाल का इस मामले पर अब तक कोई ट्‍वीट सामने क्यों नहीं आया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments