Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

CAA के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध जारी, बंगाल के राज्यपाल को दिखाए काले झंडे, दिल्ली में धारा 144

CAA के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध जारी, बंगाल के राज्यपाल को दिखाए काले झंडे, दिल्ली में धारा 144
, मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (13:02 IST)
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को बवाल हुआ। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच टकराव एक बार फिर सामने आया है। दरियागंज हिंसा मामले में 15 में से 6 आरोपियों द्वारा दायर की गई जमानत अर्जी पर तीस हजारी अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 28 दिसंबर को होगी।
जाधवपुर यूनिवर्सिटी में राज्यपाल जगदीप धनखड़ को काले झंडे दिखाए गए। राज्यपाल ने कहा कि एक चांसलर और गवर्नर के रूप में यह मेरे लिए एक दुखभरा पल है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। राज्य सरकार ने शिक्षा को बंदी बना दिया है।
webdunia
मायावती ने ट्वीट कर मुस्लिम समाज को आगाह किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को चिट्ठी लिखकर CAA और NRC का विरोध जारी रखने को कहा है। ममता ने शरद पवार और स्टालिन को भी चिट्ठी लिखी है।
 
दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में एक बार फिर प्रदर्शन हो रहा है। जब यहां भीड़ इकट्ठा होने लगी तो पुलिस ने धारा 144 लगा दी। इस प्रदर्शन में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल हैं।

दरियागंज हिंसा मामले में 15 में से 6 आरोपियों द्वारा दायर की गई जमानत अर्जी पर तीस हज़ारी अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 28 दिसंबर को होगी।
 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मेरठ जा रहे हैं। यहां वे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों परिवार से मुलाकात करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather UPDATE : अगले 24 घंटों में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर, जानिए देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल