Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से क्या बोले मोदी...

भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से क्या बोले मोदी...
नई दिल्ली , गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (11:35 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह 'अभिमान' की बात है कि देश के सभी वर्गों ने पार्टी में विश्वास जताया है। 
मोदी ने ट्वीट किया, 'भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं जो पूरे भारत में काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत को गौरव के साथ याद करते हैं जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपनी कोशिशों से पार्टी को खड़ा किया। मोदी ने आज भाजपा मुख्यालय पर दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। 
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यह गौरव की बात है कि भारत और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। मोदी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
मोदी ने कहा कि अंत्योदय के मंत्र का पालन करते हुए हम भारत, खासकर गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने के अपने प्रयासों को पूरे जोश से आगे बढ़ाते रहेंगे। भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 में हुई थी।
 
भाजपा के प्रमुख अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा कि पार्टी ने पिछले 37 सालों से राष्ट्र की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते अच्छे इरादों और वैचारिक नींव के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। मैं कार्यकर्ताओं के सामने नतमस्तक होता हूं।
 
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व 1980 में भाजपा का गठन किया गया था। वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष थे। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिका बोला, चीन के लिए रणनीतिक बोझ है उत्तर कोरिया