Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा के निशाने पर महागठबंधन सरकार, कहा- बिहार में फिर लौटा ‘जंगलराज’

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (16:00 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से राज्य में हुई अपराध की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राज्य में एक बार फिर जंगलराज लौट आया है।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 10 अगस्त से लेकर 12 अगस्त के बीच बिहार में पत्रकारों सहित कई लोगों की हत्या हुई है और एक पुजारी को गला रेत कर मारा गया है। पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है।
 
पात्रा ने कहा, राज्य में तेजी से अव्यवस्था फैल रही है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि राज्य में ‘जंगलराज’ लौट आया है। भाजपा बिहार में राजद के शासनकाल को अक्सर जंगलराज कहती है और इसे हर चुनाव में मुद्दा भी बनाती है।
 
पात्रा ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार के दौरान गृह और उत्पाद विभाग भाजपा के पास नहीं हुआ करते थे इसके बावजूद भाजपा के दबाव में अपराध की तमाम घटनाओं पर अंकुश रहता था।
 
भाजपा प्रवक्ता ने 10 लाख रोजगार देने के तेजस्वी यादव के वादे का उल्लेख करते हुए उनपर भी हमला बोला और कहा कि इस बारे में उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए। पात्रा ने कहा कि 10 लाख नौकरियों के बारे में जब तेजस्वी से पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि अभी तो वह मुख्यमंत्री नहीं बने हैं और जब वह मुख्यमंत्री बनेंगे, तब नौकरी देंगे।
 
नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के चुनावी अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा था कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनेगी तो वह 10 लाख रोजगार देगी।
 
उल्लेखनीय है कि राजग से अलग होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाईटेड) ने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया है। नई सरकार में 10 अगस्त को नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की और राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments