Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा के सीपी ठाकुर की मांग, हिन्दू विवाह विच्छेद पर भी बने कानून

Webdunia
बुधवार, 31 जुलाई 2019 (15:30 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सीपी ठाकुर ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि विवाह विच्छेद में हिन्दू महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण किया जाना चाहिए और विवाह विच्छेद की प्रक्रिया को सरल किया जाना चाहिए।

ठाकुर ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि हिन्दू महिलाओं के विवाह विच्छेद की प्रक्रिया 20 साल तक चल जाती है। इतने लंबे समय में पुनर्विवाह की स्थिति खत्म हो जाती है और व्यक्ति का जीवन तबाह हो जाता है। इस संबंध में भी सरकार को कानून लाना चाहिए।

कांग्रेस की विप्लव ठाकुर ने कहा कि सरकार को सेना के विकलांग जवानों की पेंशन और आय पर आयकर नहीं लेना चाहिए। नीति के अनुसार विक्लांग हो चुके जवानों को रैंक मिलना बंद हो जाता है। इससे उनकी आमदनी के रास्ते सीमित हो जाते हैं। सरकार को उनकी पेंशन पर आयकर नहीं वसूलने पर विचार करना चाहिए।

कांग्रेस के शमशेर सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरकार को अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए दी जानी वाली छात्रवृत्ति का तरीका बदलना नहीं चाहिए, क्योंकि इस छात्रवृत्ति में 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र और 10 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देती है।

नई व्यवस्था के अनुसार 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति जरूरी है। राज्य सरकार अपना हिस्सा नहीं देती है इसलिए केंद्र सरकार को अपना हिस्सा नहीं घटाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments