Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी को कहा 'बंदर'

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी को कहा 'बंदर'
नई दिल्ली , बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (18:20 IST)
Rahul Gandhi compared to a monkey: भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बुधवार को दावा किया कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल उतारे जाने के कृत्य की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘बंदर की तरह’ रिकॉर्डिंग कर रहे थे।
 
तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी ने संसद के दोनों सदनों से विपक्षी सदस्यों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान धनखड़ की उपहासपूर्ण तरीके से नकल उतारी थी। इस दौरान राहुल गांधी को बनर्जी का वीडियो बनाते हुए देखा गया। इसके बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।
 
वर्मा ने संसद परिसर में इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन अपनी बुद्धि का स्तर दर्शा रहा है। यह अपनी हार नहीं पचा पा रहा। वे जानते हैं कि 2024 में भी केंद्र की सत्ता में भाजपा की वापसी होगी और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह उन्होंने कल अपनी हताशा दर्शाई। उनके नेता राहुल गांधी बंदर की तरह वीडियोग्राफी कर रहे थे। यह बड़ी अजीब बात थी। हमें दुख हुआ। मैं चाहता हूं कि पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन उपराष्ट्रपति से माफी मांगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Year ender 2023 : सस्ती बाइक्स ने मचाया धमाल, माइलेज और फीचर्स के साथ किया कमाल