Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की वर्तमान स्थिति

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की वर्तमान स्थिति
, शनिवार, 3 मार्च 2018 (19:12 IST)
नई दिल्ली। एक समय वह भी था जब पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा का एक विधायक भी नहीं होता था, लेकिन अब पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से वर्तमान में तीन राज्यों में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की सरकारें वहीं तीन और राज्यों में भगवा सरकारें बनने जा रही हैं। 
 
इस चुनाव में जहां त्रिपुरा में 25 साल पुराना वामपंथी किला धराशाही हुआ है, वहीं मेघालय में भी कांग्रेस की सत्ता जाना लगभग तय है। पूर्वोत्तर में अब मिजोरम और सिक्किम ही ऐसे राज्य रहेंगे जहां भाजपा की सरकार नहीं होगी और कांग्रेस यहां मात्र एक राज्य (मिजोरम) में सिमटकर रह जाएगी।
 
राज्य मुख्‍यमंत्री पार्टी
असम सर्वानन्द सोनोवाल भाजपा
मणिपुर एन. बीरेन सिंह भाजपा
अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू भाजपा
*मेघालय मुकुल संगमा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मिज़ोरम पु ललथनहवला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
*नगालैंड टीआर जेलियांग नागा पीपुल्स फ्रंट
सिक्किम पवन कुमार चामलिंग सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्ट
*त्रिपुरा माणिक सरकार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
 

* इन राज्यों में हाल ही में चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। इन राज्यों में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की सरकारें बनने की पूरी संभावना है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नगालैंड में सरकार बनाएगी भाजपा : किरण रिजिजू