Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर सांसद वर्क के बयान से अखिलेश ने किया किनारा

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (23:53 IST)
लखनऊ। लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 साल करने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान वर्क और डॉक्टर एसटी हसन के बयान को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दोनों सांसदों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा से महिला विरोधी रही है। उधर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के सांसदों के बयान से किनारा कर लिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी सांसदों के विवादास्पद टिप्पणी से खुद को दूर करते हुए रायबरेली में कहा कि उनकी पार्टी प्रगतिशील है और संबंधित विचार व्यक्तिगत हैं। वर्क के बयान पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी और उसका दृष्टिकोण हमेशा प्रगतिशील रहा है। यह उनकी व्यक्तिगत सोच हो सकती है, न कि पार्टी लाइन।

केंद्र सरकार ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष करने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पुरुषों और महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र एक समान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष किए जाने के फैसले पर एक चैनल द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान वर्क ने कहा, यह सही कदम नहीं है, लड़कियों की उम्र बढ़ाए जाने से हालात बिगड़ेंगे और इससे ज्यादा आवारगी का मौका मिलेगा।

मुरादाबाद के सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा, महिलाओं में प्रजनन क्षमता 16-17 से लेकर 30 साल तक रहती है और 16-17 साल की उम्र में प्रजनन दर अच्छी रहती है और आप जब 21 साल कर रहे हैं तो इससे आपकी औलाद उस उम्र में होगी, जब आप बुढ़ापे में होंगे।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से तालिबानी मानसिकता के लोग बहुत परेशान हैं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा से महिला विरोधी रही है, सपा सांसदों के बयान बेहद शर्मनाक हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा, सपा का चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है। प्रधानमंत्री जी देश की बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सपा सांसद कह रहे हैं कि बेटियों की शादी की उम्र बढ़ेगी तो उनमें आवारगी बढ़ेगी, यह सपा की मानसिकता है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Gujarat : वाव सीट पर BJP और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, उपचुनाव में इन चेहरों के बीच होगा मुकाबला

आप का दावा, माला पहनाने आए BJP कार्यकर्ताओं ने किया केजरीवाल पर हमला

कुछ नहीं बचता है! दिल्ली में सैलून में राहुल गांधी ने दाढ़ी बनवाई, घर-परिवार की बात की

RPSC ने रद्द की प्रतियोगी परीक्षा 2022, जानिए क्‍यों उठाया य‍ह कदम

कनाडा ने भारत के प्रत्यर्पण संबंधी 26 में से सिर्फ 5 अनुरोधों को माना

આગળનો લેખ
Show comments