Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जनरल रावत के बयान पर बवाल, यह बोली सेना...

Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (19:03 IST)
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बांग्लादेश से सुनियोजित तरीके से पूर्वोत्तर के राज्यों में अवैध आव्रजन के बारे में दिए गए बयान की आलोचना पर सेना ने कहा है कि इसे राजनीतिक या धार्मिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
 
 
सेना के सूत्रों ने कहा है कि जनरल रावत ने बुधवार को पूर्वोत्तर के बारे में आयोजित एक सेमिनार में कहा था कि पूर्वोत्तर की समस्या को समझने की जरूरत है। क्या यह समस्या पहचान, विकास, सुरक्षा या आबादी के अनुपात से जुड़ी है।
 
उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ये सभी बातें सही हैं, इसलिए इसके सभी पहलुओं को समग्रता में देखा जाना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा कि जब हम 'एक्ट ईस्ट' नीति की बात करते हैं तो इन सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। 
 
पहचान की समस्या पर अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आज मणिपुर के कुछ छात्रों ने उनसे मुलाकात की और बताया कि वे दिल्ली में घूमे लेकिन लोगों को ऐसा लगा जैसे कि वे विदेशी हों। हमें उन्हें साथ लेकर चलना होगा।
 
बांग्लादेश से अवैध आव्रजन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा यह दो कारण से हो रही है। पहला बांग्लादेश में जगह की कमी है, इसके बड़े क्षेत्र में बाढ़ आ जाती है, इसलिए लोगों को पलायन करना होता है। दूसरा सुनियोजित आव्रजन, जो इस मुद्दे का अलग आयाम है।
 
उन्होंने कहा कि यह हमारे 'पश्चिमी पड़ोसी' द्वारा किया जा रहा है और 'उत्तरी पडोसी' द्वारा इसका समर्थन किया जा रहा है। इसलिए पूर्वोत्तर का विकास इस समस्या का समाधान करने की कुंजी है। पूर्वोत्तर के राज्यों की समस्या का समाधान लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर किया जा सकता है। 
 
क्या कहा सेना प्रमुख ने : सेना प्रमुख ने कहा कि एक पार्टी है एआईयूडीएफ जो भारत में जनसंघ की तुलना में तेजी से बढ़ी है। ये पार्टी असम में उस गति से कहीं तेज गति से बढ़ी है जिससे जनसंघ देश में बढ़ा है। इन लोगों को साथ लेकर चलना समस्या का समाधान है। ये लोग हमारे साथ रहेंगे। इन्हें अपने साथ मिलाना होगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments