Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बिहार, उप्र, असम की बाढ़ में 88 और लोगों की मौत, बंगाल में सुधार

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (11:40 IST)
पटना/ गुवाहाटी/ कोलकाता/ लखनऊ। बिहार, उत्तरप्रदेश और असम में बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है, जहां जलप्रलय से 88 और लोगों की मौत हो गई। बारिश से राहत मिलने के कारण पश्चिम बंगाल में स्थिति में सुधार हुआ है।
 
पड़ोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से राज्य में अब तक 253 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बाढ़ से 18 जिलों के 1 करोड़ 26 लाख 87 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। मृतकों की संख्या शनिवार को तक 202 थी।
 
आपदा प्रबंधन विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया कि बाढ़ की वजह से सबसे अधिक अररिया में 57 लोग, सीतामढ़ी में 31, पश्चिमी चंपारण में 29, कटिहार में 23, पूर्वी चंपारण में 19 लोगों की मौत हो गई।
 
राज्य सरकार द्वारा बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकाले जाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अब तक 7,21,704 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और 1,358 राहत शिविरों में 4,21,824 व्यक्ति शरण लिए हुए हैं।
 
असम में रविवार को बाढ़ से 4 और मौतें हुईं और राज्य के 15 जिले में करीब 19 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिस्वनाथ, दरांग, कामरूप और मोरीगांव जिलों में बाढ़ संबंधी घटनाओं में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस मौसम में बाढ़ से अब तक गुवाहाटी में 8 लोगों सहित कुल 151 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
एएसडीएमए के मुताबिक धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, बारपेटा, बोंगाइगांव, चिरांग, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट और माजुली जिले में 18.65 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
 
राज्य में शनिवार को तक 16 जिलों में 22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए के मुताबिक सबसे ज्यादा मोरीगांव में 5.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिसके बाद बारपेटा में 4.67 लाख लोग भीषण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 2 दिनों में उत्तरप्रदेश में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 33 और लोगों की मौत हो गई।
 
बाढ़ से राज्य में 69 लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य के 24 जिले में जलप्रलय से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रभावित जिले में 39,783 लोगों ने राहत शिविरों में शरण लिया है। सेना के हेलिकॉप्टरों, एनडीआरएफ और पीएसी (बाढ़) जवान बुरी तरह प्रभावित इलाके में राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं।
 
पिछले 3 दिनों में ज्यादा बारिश नहीं होने से पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में बाढ़ग्रस्त 6 जिलों में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बाढ़जनित घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई। राज्य में 21 जुलाई से बाढ़ में 55 लोगों की मौत हुई है।
 
कूच बिहार, दक्षिण दिनाजपुर, उत्तरी दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और मालदा में बाढ़ से तकरीबन 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। (भाषा)

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments