Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आप ने किन्नर भवानी नाथ बाल्मीकि को बनाया प्रयागराज से उम्मीदवार

आप ने किन्नर भवानी नाथ बाल्मीकि को बनाया प्रयागराज से उम्मीदवार
, शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (19:32 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में अपने पहले किन्नर उम्मीदवार के रूप में प्रयागराज से किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर भवानी नाथ बाल्मीकि को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को बाल्मीकि से मुलाकात के बाद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि किन्नर अखाड़े की भवानी मां प्रयागराज से आप की प्रत्याशी होंगी। सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बाल्मीकि चुनाव में जीत दर्ज कर देश की पहली किन्नर सांसद बनेंगी।
 
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निर्णायक मंडल की सदस्य रही 46 वर्षीय बाल्मीकि सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बाल्मीकि के अलावा आप के उत्तरप्रदेश से अन्य उम्मीदवारों में आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट (सु.) से अजीत सोनकर, संभल से अंजू सैनी और कानपुर देहात क्षेत्र से आशुतोष ब्रह्मचारी शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL 2019 : इस नए रिकॉर्ड से महज 2 छक्के दूर किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल