Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न

bharat ratna

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (12:50 IST)
नई दिल्ली। चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई है।
यह जानकारी शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी। एमएस स्वामीनाथन कृषि वैज्ञानिक हैं। कुल मिलाकर शुक्रवार को तीन भारत रत्न सम्मान की घोषणा की गई। 
webdunia
बता दें कि इसके कुछ ही पहले बिहार के लोकप्रिय नेता कर्पुरी ठाकुर और भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी।

आपातकाल में डटकर खड़े रहे चौधरी चरण सिंह : इसकी जानकारी देते हुए पीएम ने लिखा, 'हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है'

एक विद्वान और स्टेट्समैन थे पीवी नरसिम्हा राव : पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ये साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वो एक विद्वान और स्टेट्समैन थे।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Prayagraj: मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 90 लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी