Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाबेश कलिता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

भाबेश कलिता असम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त
, शनिवार, 26 जून 2021 (16:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाबेश कलिता की नियुक्ति को हरी झंडी दी। वे रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे।

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था।

दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आगामी चुनावों पर BJP के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन, शाह सहित कई मंत्री हुए शामिल