Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हमारी जमीन पर पाकिस्तान का कब्जा, आजाद होने को चाहिए PM Modi का साथ : बलूचिस्तान नेता नायला कादरी ने मांगी मदद

Webdunia
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (20:14 IST)
Baluchistan sought support from India : बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नायला कादरी ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन मांगा है। कादरी ने जोर देकर कहा कि अगर भारत संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान के लिए खड़ा होता है, तो हम भी अपने देश के आजाद होने पर भारत के समर्थन में खड़े होंगे।
 
हरिद्वार में गंगा के तट पर स्थित वीआईपी घाट पर बलूचिस्तान की आजादी के लिए पूजा करने के बाद कादरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पास आज संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान के समर्थन में आ‍वाज उठाने का मौका है, जो कल उनके पास नहीं हो सकता है।
 
उन्होंने कहा, बलूचिस्तान, जो कभी एक स्वतंत्र देश था, आज पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। पाकिस्तान बलूचिस्तान के खनिज संसाधनों को लूट रहा है और उसके लोगों पर हर तरह के अत्याचार कर रहा है। बलूच लड़कियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है, घरों और बगीचों को आग के हवाले किया जा रहा है।
 
कादरी ने कहा, पाकिस्तान यह काम अकेले नहीं कर रहा है। उसने बलूच लोगों पर अत्याचार करने के लिए चीन को भी अपने साथ शामिल कर लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भारत संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान के लिए खड़ा होता है, तो हम भी अपने देश के आजाद होने पर भारत के समर्थन में खड़े होंगे। भारत और बलूचिस्तान के बीच समानताओं के बारे में बात करते हुए कादरी ने कहा कि दोनों को धर्म के नाम पर कुचला गया।
 
कादरी के साथ डासना मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद भी थे, जिन पर 2021 में हरिद्वार में एक ‘धर्म संसद’ कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ नफरतभरा भाषण देने के आरोप लगे थे। कादरी पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते इस समय दुनिया के विभिन्न देशों का दौरा कर रही हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 22 उम्मीदवारों के नाम

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

Delhi Pollution : वायु प्रदूषण पर मंत्री गोपाल राय ने चेताया, केंद्र और राज्‍य सरकार से की यह अपील

Jammu Kashmir : कुलगाम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 सैनिक की मौत, 13 अन्य घायल

Odisha : दाना चक्रवात के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार, 4 सरकारी अधिकारी सस्‍पैंड

આગળનો લેખ
Show comments