Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूट्यूबर मनीष कश्यप की 9 महीने बाद जमानत मंजूर, जानें क्यों गए थे जेल

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (15:37 IST)
Manish Kashyap news in hindi : यूट्यूबर मनीष कश्यप को 2 मामलों में पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। आर्थिक अपराध इकाई के 2 मामलों में उन्हें पहले से ही जमानत मिली हुई है। 
 
बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप यू-ट्यूब और फेसबुक पर काफी चर्चित हैं। तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो प्रसारित करने आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 
बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया और फिर एक मामले में कोर्ट ने उनके घर की कुर्की के आदेश दिए। इसके बाद मनीष कश्यप ने शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
 
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक, मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा के बहुत सारे झूठे वीडियो बनाने और फेक इंटरव्यू करने का आरोप है। मनीष के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस ने 6 और बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने 3 मामले दर्ज किए थे।
 
मनीष कश्यप पर एक गंभीर आरोप यह है कि उन्होंने पटना के बंगाली टोले में दो लोगों से घायल होने का नाटक कराया और वीडियो बनवाया। 6 मार्च को बनाए गए इस वीडियो में दोनों को तमिलनाडु में हिंसा का शिकार बताया गया।
 
मनीष कश्यप ने इसी महीने यानी 8 मार्च को इस वीडियो को अपने एक साथी के यू-ट्यूब से पोस्ट करवाया और फिर उसे खुद शेयर किया। इस वीडियो पर एक मोबाइल नंबर देकर मनीष ने दावा किया था कि ये लोग तमिलनाडु में हिंसा के शिकार हुए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments