Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राम मंदिर के लिए तोगड़िया ने भरी हुंकार, 21 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

राम मंदिर के लिए तोगड़िया ने भरी हुंकार, 21 अक्टूबर को निकालेंगे रैली
, मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (11:50 IST)
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक रैली निकाली जाएगी।


तोगड़िया ने यहां सोमवार की शाम को एक कार्यक्रम में कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को चेतावनी देने की खातिर 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक रैली निकाली जाएगी। फिर भी अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो अगले साल हिन्दू सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि कब तक श्रीराम तंबू में बैठे रहेंगे और भाजपा उनके नाम पर वोट लेकर सत्ता पर रहेगी। केंद्र सरकार कहती है कि अदालत के आदेश से मंदिर बनेगा। ऐसा ही होना था तो रामभक्तों का बलिदान क्यों लिया गया।

डॉ. तोगड़िया ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि हम जिसे नायक मान रहे थे, वो तो इंदौर की मस्जिद में जाकर बैठ गए। उन्होंने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों की भी आलोचना की।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

5वीं पास विधायकों की कमाई डिग्रीधारियों से ज्यादा, जानिए कितना कमाते हैं आपके विधायक