Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अयोध्या मामले में पेश होंगे आडवाणी, उमा, जोशी

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (21:50 IST)
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती कल सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। अयोध्या में बाबरी ढांचा ढहाए जाने के मामले में उन पर आरोप तय होंगे।
भाजपा नेताओं के अलावा सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने भाजपा नेता विनय कटियार, विहिप नेता विष्णु हरि डालमिया और साध्वी रितंभरा से भी अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।
 
अदालत ने कहा कि अब छूट या सुनवाई स्थगित करने का कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अदालत अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने से जुड़े दो अलग अलग मामलों की सुनवाई कर रही है। महंत नृत्य गोपाल दास, महंत राम विलास वेदांती, बैकुंठलाल शर्मा उर्फ प्रेमजी, चंपत राय बंसल, महंत धर्मदास एवं सतीश प्रधान को भी एक मामले में कल ही तलब किया गया है।
 
उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल को निर्देश दिया था कि आडवाणी (89), जोशी (83) और उमा (58) के अलावा बाकी सभी आरोपियों पर बाबरी ढांचा ढहाए जाने के मामले में आपराधिक षडयंत्र का मुकदमा चलेगा। न्यायालय ने मामले की सुनवाई रोजाना कराने और दो साल में सुनवाई समाप्त करने का निर्देश दिया है।
 
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि भाजपा नेता कल्याणसिंह जब तक राज्यपाल के पद पर हैं, उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चल सकता। राजस्थान के राज्यपाल कल्याणसिंह जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उसी समय ढांचा ढहाया गया था। न्यायालय ने रायबरेली की अदालत में आडवाणी, जोशी, उमा और तीन अन्य आरोपियों पर चल रहे मुकदमे को लखनऊ स्थानांतरित करने का आदेश दिया ताकि ढांचा ढहाए जाने के मामलों की एक साथ सुनवाई हो सके। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि महंत नृत्य गोपालदास, रामविलास वेदांती  और महंत धर्मदास कल सुनवाई के लिए अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे। (भाषा)

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments