Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दीपोत्सव के लिए सजी अयोध्या, 3 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

दीपोत्सव के लिए सजी अयोध्या, 3 नवंबर को होगा भव्य आयोजन
, मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (11:14 IST)
अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 3 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के लिए पूरी तरह तैयार है। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या नगरी में 12 लाख दीपों को जलाया जाएगा। 5 दिवसीय दीपोत्सव 2021 के आयोजन की शुरुआत सोमवार से हो गई।
 
दीपावली की पूर्व संध्या पर तीन नवंबर को मुख्य आयोजन है जिसमे प्रदेश के हर गांव से आने वाले 5 मिट्टी के दीये अयोध्या को रोशन करेंगे। यूपी के सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों को यह सुनश्चिति करने को कहा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से 5 मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचे।
 
webdunia
दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी पर 9 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या नगरी में तीन लाख दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने पहले ही घोषणा की थी कि अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव में 12 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। साथ ही, 'लेजर लाइट' में भव्य रामायण का 'हेरिटेज' तरीके से शो दिखाया जाएगा।
 
इससे पहले वर्ष 2017 में अयोध्या में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया था। दीपोत्सव की शुरुआत 51 हजार दीयों से हुई थी। वर्ष 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीयों, वर्ष 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीयों को सरयू के तट पर जलाया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live Updates By-election Results 2021 : उपचुनावों में कड़ा मुकाबला, 15 विधानसभा पर भाजपा को बढ़त, मंडी में कांग्रेस आगे