Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मोदी ने राफेल सौदे में देश को दिया धोखा, चहेते उद्योगपति को पहुंचाया फायदा : राहुल

मोदी ने राफेल सौदे में देश को दिया धोखा, चहेते उद्योगपति को पहुंचाया फायदा : राहुल
, शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (22:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राफेल सौदा मामले में देश के साथ धोखा करने और सैनिकों के रक्त का अपमान करने का आरोप लगते हुए कहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने खुलासा कर दिया है कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में उन्होंने (मोदी) चुपचाप अपने चहेते दिवालिया उद्योगपति को कैसे फायदा पहुंचाया है?
 
 
गांधी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने चुपचाप राफेल लड़ाकू विमान सौदा किया और इसे बदला है। फ्रांसवा ओलांद का धन्यवाद कि जिनके खुलासे से हमें अब पता चला कि उन्होंने निजी तौर पर अरबों डॉलर का ठेका दिवालिया हो चुके अनिल अंबानी को दिया। प्रधानमंत्री ने देश को धोखा दिया है। उन्होंने सैनिकों के खून का अपमान किया है।
webdunia
उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी वेबसाइट 'मीडियापार्ट' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में ओलांद के हवाले से कहा गया है कि राफेल सौदे के लिए भारत की तरफ से ही रिलायंस के नाम का प्रस्ताव किया गया था और विमान निर्माता डसॉल्ट एविएशन के पास रिलायंस के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ओलांद ने आरोप लगाया है कि इस सौदे में भारतीय उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस इंडस्ट्रीज के नाम का प्रस्ताव भारत सरकार की तरफ से ही किया गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राफेल विमान सौदे का ओलांद ने किया पर्दाफाश, कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर सबसे बड़ा हमला