Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

असम : BJP और सहयोगी दलों के बीच तय हुआ सीटों का फार्मूला, जानें किसे मिलीं कितनी सीटें

Webdunia
शुक्रवार, 5 मार्च 2021 (00:59 IST)
नई दिल्ली। आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच 86 सीटों पर तालमेल हो गया। इन सीटों में से अधिकांश पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। राज्य में 3 चरणों में मतदान होने हैं।
 
असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत दास ने अगप और यूपीपीएल के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई एक बैठक के बाद कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने सीटों के तालमेल को अंतिम रूप दे दिया है। कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, मैं इसका खुलासा नहीं कर रहा हूं क्योंकि हमारे सहयोगियों को अपने कुछ आंतरिक मामलों को सुलझाना है। 
 
दास ने कहा कि भाजपा जल्द ही पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि पार्टी ने अभी 12 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय नहीं किया है और उन्हें फिलहाल लंबित रखा है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या सर्वानंद सोनोवाल ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जहां सत्ता में होती है वहां अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करती।
 
उन्होंने कहा कि जहां हम सत्ता में नहीं होते हैं वहां पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करती है। उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आज भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
 
इस बीच सूत्रों ने बताया कि सीटों के तालमेल के मुताबिक भाजपा 92 सीटों पर, अगप 26 जबकि यूपीपीएल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।
 
वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 सीटों पर जीत मिली थी जबकि अगप को 14 सीटों पर जीत मिली थी। यूपीपीएल भाजपा के साथ गठबंधन का हाल ही में हिस्सा बनी है। फिलहाल विधानसभा में उसका एक भी सदस्य नहीं है।
 
पिछले चुनाव में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भाजपा और अगप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार चुनाव में बीपीएफ ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है।
 
असम में 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। नामांकन की आखिरी तारीख नौ मार्च है।
 
पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना हैं उनमें माजुली और बोकाखाट विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। सोनोवाल माजुली से जबकि अगप के बोरा बोकाखाट से विधायक हैं।
 
इस बार असम में भाजपा को अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। वहां उसका सामना कांग्रेस और एआईयूडीएफ के गठबंधन से है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सालों के कांग्रेस शासन का अंत करते हुए पहली बार पूर्वोत्तर के किसी राज्य में सत्ता हासिल की थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments