Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Rajasthan political crisis : अच्छी अंग्रेजी बोलना और खूबसूरत होना सब कुछ नहीं, खूब रगड़ाई हुई तब 3 बार मुख्यमंत्री बने : अशोक गहलोत

Webdunia
बुधवार, 15 जुलाई 2020 (16:37 IST)
जयपुर/ नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि हमारे उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खुद राजस्थान सरकार गिराने की डील कर रहे थे। हमारे विधायकों को पैसे के लालच दिए जा रहे हैं। मेरे पास सबूत हैं।
 
गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर कहा कि अच्छी अंग्रेजी बोलना, अच्छी बाइट देना और खूबसूरत होना सब कुछ नहीं है। देश, आपकी विचारधारा, नीतियों और प्रतिबद्धता के लिए आपके दिल के अंदर क्या है, सब कुछ माना जाता है। 
 
कांग्रेस ने युवाओं को तरजीह दी है। युवाओं को संगठन तथा सरकार में पद दिए गए हैं। उनका भविष्य भी कांग्रेस में ही सुरक्षित है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेसी बोलने से कुछ नहीं होता है, देश के लिए कुछ करने का जज्बा होना चहिए। उन्होंने कहा, 'सोने की छुरी पेट में उतारने के लिए नहीं होती है।'
 
 
गहलोत ने कहा कि हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए। 40 साल राजनीति करते हो गए। ये जो नई पीढ़ी आई है, हम उन्हें प्यार करते हैं। आने वाला कल उनका है। 40 साल पहले की जो लीडरशिप थी उसकी खूब रगड़ाई हुई थी फिर भी आज जिंदा है। अगर इनकी और रगड़ाई हुई होती तो और अच्छे से काम करते। 
 
बहुमत हो तो साबित कीजिए : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सचिन पायलट और कई विधायकों को हमने कई बार आग्रह किया था कि अगर आपका कोई वैचारिक मतभेद हैं तो घर के अंदर बैठकर पार्टी फॉरम पर अपनी बात रख सकते हैं।  वापिस आइए और अपनी बात रखिए। उन्हें हमने बहुत बार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आने का निमंत्रण दिया और कहा कि अगर आपको लगता है कि कांग्रेस विधायक दल का बहुमत आपके पास है तो आइए अपना बहुमत साबित कीजिए और अपना अधिकार है ले लीजिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments