Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आसाराम के जेल जाने के बाद कौन संभाल रहा है उनका साम्राज्य?

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (19:28 IST)
प्रवचनकार आसाराम की गिरफ्तारी के बाद भी उनके अध्यात्म के साम्राज्य पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। देशभर में फैले उनके आश्रमों को आसाराम की बेटी भारतीश्री संभाल रही हैं। वे बिलकुल आसाराम की तरह ही प्रवचन करती रही हैं, उनके जैसे ही नाचती, गाती और फूलों से श्रृंगार करती हैं। 
 
आसाराम को नाबालिग से बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा दी गई है। उनका बेटा नारायण साईं भी बलात्कार के आरोपों में जेल में है। इस दौरान आसाराम की बेटी भारतीश्री अहमदाबाद से आश्रम का कामकाज देख रही हैं। खबरों के अनुसार वे भीड़ जुटाने में  पारंगत हैं। वे हाथ उठाकर भीड़ को उत्साहित करने की कोशिश करती हैं, प्रवचन से पहले संगीत में वे खुद बीच-बीच में गाती हैं और थिरकती हैं। वे एक मंझे हुए संत की तरह प्रवचन करती हैं।

43 साल की भारतीश्री की शादी 1997 में डॉक्टर हेमंत से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक  रहा, लेकिन फिर दोनों के रिश्तों में तनाव आने लगा और दोनों में तलाक हो गया। भारतीश्री अब पिता के साम्राज्य के साथ ही महिला आश्रमों का कामकाज देखती हैं, साथ  ही वे प्रवचन भी करती हैं। भारतीश्री पर ये आरोप लगे थे कि वे आसाराम के कहे अनुसार  लड़कियों को आश्रम से उनके पास भेजती थीं। आसाराम के पूर्व साधक अमृत प्रजापति ने आरोप लगाया था कि आसाराम भारती को फोन करते थे और वो गाड़ी से लड़कियां लाती थीं। हालांकि भारतीश्री ने इसका खंडन किया था। (Photo Courtesy: Twitter) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments