Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केजरीवाल के साथ राजनीतिक कैदी जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की हो रही कोशिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (15:34 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aap) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  के साथ राजनीतिक कैदी (political prisoner) जैसा व्यवहार किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी प्रमुख का शर्करा स्तर 3 जून से 7 जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरा और 50 तक पहुंच गया।
 
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक साजिश का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक राजनीतिक कैदी हैं। हर कोई जानता है कि तानाशाही ने राजनीतिक कैदियों के साथ कैसा व्यवहार किया है? उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वे अपनी आवाज न उठाएं।

ALSO READ: अग्निपथ पर गरमाई सियासत, खरगे का पीएम मोदी पर पलटवार
 
पाठक ने कहा कि केजरीवाल 30 साल से गंभीर मधुमेह से पीड़ित हैं और वे हाइपोग्लाइसीमिया से भी पीड़ित हैं, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच न्यायिक हिरासत में रहते हुए उनका शर्करा स्तर 34 बार गिरा। यह एक गंभीर मुद्दा है। वे कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वे एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं।
 
पाठक ने कहा कि आप ने इस मामले पर अपने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से बात की और कहा कि इसे लेकर 30 जुलाई को एक रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति या पार्टी का मामला नहीं है। यह देश की व्यवस्था का मामला है। अगर ऐसी चीजें होंगी तो कौन राजनीति में आएगा और पार्टी बनाएगा?

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार को झटका, कावड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर नहीं लगेगी नेम प्लेट
 
पाठक ने कहा कि इस मामले पर इंडिया गठबंधन के घटकों ने चर्चा की और आम सहमति बनी कि यह सिर्फ केजरीवाल का मामला नहीं है व देश को तानाशाही के खिलाफ अकेले नहीं छोड़ा जा सकता।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments