Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

10 दिन की विपश्यना के बाद दिल्ली वापस लौटे CM केजरीवाल

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (15:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर जिले से अपना दस दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आए हैं। केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 3 जनवरी को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होना है।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री 20 दिसंबर को होशियारपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ स्थित धम्म धज विपश्यना केंद्र (डीडीवीसी) पहुंचे थे।
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, '10 दिनों की विपश्यना साधना के बाद आज वापस लौटा। इस साधना से असीम शांति मिलती है। नयी ऊर्जा के साथ आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे। सबका मंगल हो।'
 
 
विपश्यना आत्म-अवलोकन के माध्यम से आत्म-परिवर्तन के लिए ध्यान की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसमें मन और शरीर के बीच गहन अंतर्संबंध पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
 
ध्यान के दौरान केजरीवाल को केंद्र के नियमों का पालन करना था, जिसमें मोबाइल फोन, इंटरनेट, टेलीविजन और समाचार पत्रों के उपयोग से परहेज करना शामिल था।
 
डीडीवीसी के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी दिनचर्या सुबह चार बजे शुरू होती थी और रात साढ़े नौ बजे समाप्त होती थी। इस दौरान वह साधारण भोजन करते थे और उन्हें दोपहर के बाद भोजन की अनुमति नहीं थी।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments