Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केजरीवाल को याद आए 11 साल, कहा- फर्जी मामलों में जेल में हैं साथी

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (15:20 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह को याद करते हुए कहा कि ये नेता 'फर्जी मामलों' में जेल में हैं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप' तेजी से बढ़ती पार्टी है, साथ ही यह पिछले 11 साल में सबसे ज्यादा निशाने पर रही भी है।
 
 
उन्होंने कहा कि यह दिन भले ही खुशी का हो, लेकिन फिर भी वह दुखी हैं, क्योंकि उन्हें सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन की याद आ रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह अभी तक का पहला स्थापना दिवस है, जब वे (सिसोदिया, सिंह और जैन) हमारे साथ नहीं हैं। उनके खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए, लेकिन वे टूटे नहीं। उनके परिवार भी दृढता से खड़े हैं। भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें तोड़ना चाहती है, लेकिन हमें हमारे उन नेताओं पर गर्व है, जो झुके नहीं।'
 
केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में पिछले 11 साल के सफर को भी याद किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन साल 2012 में देश का आम आदमी ‘उठ खड़ा’ हुआ था और अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आईं, लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है।'
 
'आप' इस समय दिल्ली और पंजाब की सत्ता में है और कई अन्य राज्यों में अपना जमीनी आधार बढ़ा रही है।
 
केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments