Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अरविंद केजरीवाल से CBI ने तिहाड़ जेल में की पूछताछ, ट्रायल कोर्ट में करेगी पेश, AAP का आरोप- गिरफ्तारी की रची जा रही है साजिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 25 जून 2024 (22:36 IST)
Arvind Kejriwal CBI Tihar Jail Delhi Excise Policy Case : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले उन पर एक नई परेशानी आ गई। मीडिया खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल से CBI की टीम ने सोमवार को तिहाड़ जेल में पूछताछ की, उनका बयान दर्ज किया और अब बुधवार को ट्रायल कोर्ट में उनकी पेशी होगी। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश चल रही है। पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आरोप है कि CBI की टीम साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी जिससे कि उन्हें जमानत न मिल सके।


क्या बोले संजय सिंह : आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘फर्जी मामले’’ में फंसाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची है। इस आरोप पर सीबीआई या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
 
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में सिंह ने आश्चर्य जताया कि जब ऐसी चीजें हो रही हैं तो न्याय कैसे मिलेगा। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सीबीआई अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसे समय में साजिश रची है जब केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की संभावना है। उसने सीबीआई द्वारा केजरीवाल को फर्जी मामले में फंसाने और गिरफ्तार करवाने की योजना बनाई है।
 
उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा के जुलमों को देख रहा है। ऐसी परिस्थितियों में न्याय कैसे मिलेगा? लोग इसके खिलाफ खड़े होंगे।
<

BJP की केंद्र सरकार और CBI की @ArvindKejriwal जी के ख़िलाफ़ बड़ी साज़िश

अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना है। इससे पहले केंद्र की BJP सरकार ने CBI के साथ मिलकर केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ झूठा मुक़दमा तैयार करके उन्हें गिरफ़्तार करने की साज़िश रची है।… pic.twitter.com/IbaYD249Ew

— AAP (@AamAadmiParty) June 25, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments