Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आईएएस अधिकारियों का केजरीवाल को जवाब, छुट्टियों में भी कर रहे हैं काम

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (22:08 IST)
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के संघ ने आज कहा कि कोई भी अधिकारी हड़ताल पर नहीं है और जरूरत पड़ने पर अधिकारी छुट्टियों में भी काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले छह दिनों से यह कहकर उप राज्यपाल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं कि आईएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं और इसलिए राजधानी में कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है।

आईएएस अधिकारियों के संघ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई अधिकारी हड़ताल पर नहीं है। संघ की एक पदाधिकारी मनीषा सक्सेना ने कहा कि यह कहना कि अधिकारी हड़ताल पर हैं, पूरी तरह से गलत तथा आधारहीन है।
उन्होंने कहा कि सब अधिकारी बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं, सभी विभागों में काम हो रहा है। कई बार हम छुट्टियों में भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी किसी दल से नहीं जुड़े हैं और वे तटस्थ होकर अपना काम कर रहे हैं। अधिकारी नियमों के हिसाब से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी मंत्री ने फोन किया हो और उनकी बात नहीं सुनी गई हो। एक अन्य पदाधिकारी वर्षा जोशी ने कहा कि अधिकारी भयभीत हैं और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का इस्तेमाल राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments