Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जेटली ने साधा कांग्रेस पर निशाना, डूबते राजवंश को बचाने के लिए कितने झूठ बोलोगे

Webdunia
मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (17:49 IST)
नई‍ दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, 'आखिर एक डूबते राजवंश को बचाने के लिए कितने झूठ बोलने पड़ेंगे?'
 
उन्होंने कहा कि सत्य अनमोल और पवित्र दोनों है। दुनिया भर के परिपक्व लोकतंत्रों में जो लोग झूठ के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, अंतत: वे खुद सामाजिक जीवन से गायब हो जाते हैं। जेटली ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि हमारे बदलते सामाजिक-आर्थिक परिवेश में भारत में भी ऐसा ही होगा। 
 
जेटली ने कहा, आधुनिक विश्व में राजवंशों की स्वाभाविक रूप से अपनी सीमाएं हैं। आकांक्षी समाज अब इस तरह की व्यवस्‍था पसंद नहीं करते। वे जवाबदेही और प्रदर्शन पर जोर देते हैं। लेकिन भारतीय राजनीति की सबसे पुरानी पार्टी दुख से एक वंश के चंगुल में फंस गई। इसके नेताओं में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि वे इस वंश को सही-गलत के बारे में बता सकें। इस परंपरा की शुरुआत 1970 में हुई थी। नेताओं की 'नौकर' वाली मानसिकता ने उन्हें इस बात के लिए राजी कर लिया कि उन्हें सिर्फ एक ही परिवार के गुण गाने हैं। जब यह वंश झूठ बोलता है तो बाकी नेता भी उनके साथ वैसा ही करने लगते हैं।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर एक डूबते वंश को बचाने के लिए आखिर कितने झूठ बोलने पड़ेंगे। जेटली ने महागठबंधन पर भी हमला करते हुए कहा कि झूठ का संक्रामक प्रभाव काफी बड़ा है। उन्होंने कहा कि 'महाझूठबंधन' के उनके साथियों में भी यह अब दिखने लगा है। राफेल डील में जहां जनता के हजारों करोड़ रुपए बचाए गए हैं, उसे बदनाम करने के लिए रोजाना झूठ गढ़े जा रहे हैं। कोई भी इसे कभी नहीं खरीदेगा क्योंकि तथ्य इसका समर्थन नहीं करते हैं।
 
जेटली ने दावा किया कि ताजा झूठ राफेल संबंध में संसद में पेश की गई कैग रिपोर्ट को लेकर फैलाया जा रहा है। राजवंश जानता है कि उसका 500 करोड़ बनाम 1600 करोड़ का किंडरगार्टन तर्क एक काल्पनिक कहानी थी। अब सबूतों के बिना, कैग के हितों के एक काल्पनिक संघर्ष का आविष्कार किया गया है। उन्होंने ब्लॉग अंत में लिखा कि आखिर एक डूबते वंश को बचाने के लिए कितने झूठ बोलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'भारत निश्चित रूप से इससे अच्छे का हकदार है।' 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments