Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अरुण जेटली का विपक्ष पर करारा प्रहार, कहा- संघीय व्यवस्था को बर्बाद कर रहा है विपक्ष

Webdunia
शनिवार, 30 मार्च 2019 (17:18 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कर्नाटक में आयकर विभाग के छापे पर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए शनिवार को उस पर आरोप लगाया कि वह एक ओर संघीय व्यवस्था की बात करती है और दूसरी ओर उसे बर्बाद करने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही।
 
जेटली ने एक ब्लॉग में लिखा कि कर्नाटक में आयकर विभाग ने जिसके घर पर छापा मारा था, वह एक राज्यमंत्री का भतीजा था। उन्होंने लिखा कि संघीय व्यवस्था सिर्फ राज्यों का अधिकार नहीं है। भारतीय संघवाद भारत को राज्यों के संघ के रूप में परिभाषित करता है। केंद्र का अधिकार भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
 
वित्तमंत्री ने लिखा कि 28 मार्च को बेंगलुरु में जनता दल (सेक्यूलर) और कांग्रेस के नेता, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और राज्य के मंत्री आयकर विभाग के दफ्तर के बाहर यह कहते हुए प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए कि मंत्रियों के यहां तलाशी ली जा रही है। लेकिन उन्होंने जो सबूत दिए, उससे अधिक से अधिक यह पता चला कि एक मंत्री के भतीजे के यहां तलाशी ली गई है।
 
उन्होंने लिखा कि यह तलाशी किसी राजनेता या राजनीतिक कार्यकर्ता के यहां भी नहीं थी। यह सिर्फ राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के ठेकेदारों और अभियंताओं के खिलाफ थी। कांग्रेस और जनता दल (एस) की अस्वाभाविक प्रतिक्रिया से संदेह की सूई उठती है।
 
जेटली ने लिखा कि इस प्रतिक्रिया से संदेह होता है कि प्रदर्शन करने वाले तलाशी की विषयवस्तु को लेकर चिंतित थे। कहीं ऐसा तो नहीं कि पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों को पैसा देता है, जो इंजीनियरों के माध्यम से उनके प्रिंसिपलों तक पहुंचता है, जो उस दिन प्रदर्शन कर रहे थे।
 
भाजपा नेता ने कहा कि देश की सुरक्षा, संप्रभुता, आतंकवाद से मुकाबला, सीमाओं की सुरक्षा, सीमा शुल्क के चेक प्वॉइंट, आयकर का क्रियान्वयन आदि केंद्र के अधिकार क्षेत्र में हैं। यदि राज्य इसमें अड़ंगा डालते हैं, तो वे संघीय नियमों के उल्लंघन के दोषी हैं।
 
पश्चिम बंगाल में राज्य के मंत्री और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी के बैग की जांच करने हेतुसीमा शुल्क अधिकारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने के बारे में जेटली ने लिखा कि क्या कोई राज्य अपनी पुलिस को सीमा शुल्क के क्षेत्र में भेज सकता है तथा उन्हें यह निर्देश दे सकता है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है? यह संघीय व्यवस्था के लिए खतरा होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments