Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 400 से ज्यादा पर्यटक, सेना ने इस तरह की मदद

सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे 400 से ज्यादा पर्यटक, सेना ने इस तरह की मदद
, शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (13:09 IST)
गंगटोक। ईस्ट सिक्किम जिले में अचानक भारी बर्फबारी हो जाने के कारण फंस गए 400 से ज्यादा पर्यटकों की भारतीय सेना ने बड़ी मदद की। जवानों ने परेशान लोगों की मदद करते हुए उन्हें खाना, चिकित्सा मदद और गर्म कपड़े मुहैया कराये।
 
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सोमगो झील, नाथूला, बाबा मंदिर, मेंमेंचो झील और कुपुप जैसे पर्यटन स्थानों से लौटते समय भारी बर्फबारी के कारण गुरुवार की दोपहर में राज्य की राजधानी से करीब 40 किलोमीटर दूर जे एन रोड एक्सिस पर 150 वाहनों में करीब 447 पर्यटक फंस गए।
 
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे कई पर्यटकों को सेना की चिकित्सा टीम ने 317 एफडी अस्पताल में चिकित्सा सेवा मुहैया कराई।
 
सेना ने बाकी यात्रियों को गर्म भोजन, गर्म कपड़े और आश्रय मुहैया कराया और मौसम ठीक होने तथा सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा सड़क को साफ किए जाने के बाद उन्हें गंगटोक वापस भेज दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सीडीआरआई, जिसने भारत को ‘दुनिया की फार्मेसी’ बनाने में निभाई भूमिका