Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Upendra Dwivedi : नए सेना प्रमुख द्विवेदी ने किया जम्मू क्षेत्र का दौरा, LOC पर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

Upendra Dwivedi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पुंछ/जम्मू , बुधवार, 3 जुलाई 2024 (20:57 IST)
Army Chief General Upendra Dwivedi visits Jammu region : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की अभियान संबंधी तैयारियों का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तीस जून को 30वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभालने के बाद यह जम्मू क्षेत्र की उनकी पहली यात्रा है। अमरनाथ यात्रा और विशेषकर पहाड़ी जिलों समेत विभिन्न जगहों पर आतंकवाद रोधी अभियान के मद्देनजर उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख सुबह जम्मू पहुंचे और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति तथा अभियानगत तैयारियों की समीक्षा के लिए सीमावर्ती जिले पुंछ रवाना हो गए।
 
सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सेना प्रमुख ने उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार और जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ पुंछ में फील्ड कमांडरों की एक बैठक की अध्यक्षता की और फिर अग्रिम इलाकों की हवाई समीक्षा की।
अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने कहा, उन्हें जमीन पर मौजूद कमांडरों द्वारा अभियानगत तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने कामकाज के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सभी रैंकों की सराहना की और उन्हें सभी मौजूदा व उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया।
 
सेना प्रमुख ने कुछ सैनिकों से बातचीत भी की। अधिकारियों ने बताया कि उनका शाम को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। जनरल द्विवेदी ने 2022 से 2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Hathras Stampede : ‘भोले बाबा’ के सुरक्षाकर्मियों के धक्का मारने से हुआ हादसा, फिसलन भरी ढलान से मौत, जो गिरे फिर उठे नहीं