Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'Operation Kaveri': सूडान से 186 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा

Webdunia
सोमवार, 1 मई 2023 (12:14 IST)
  • सूडान से 186 भारतीयों का एक और जत्था लौटा
  • अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी
  • जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित
Operation Kaveri: नई दिल्ली। हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत (India) के अभियान 'ऑपरेशन कावेरी' (Operation Kaveri) के तहत सोमवार को 186 भारतीय स्वदेश लौटे। भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान (Sudan) से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने यह जानकारी दी।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारतीय नागरिकों का लौटना जारी। 186 यात्रियों के साथ एक विमान कोच्चि पहुंचा। ज्ञात हो कि रविवार को इस अभियान के तहत 229 भारतीय बेंगलुरु पहुंचे थे जबकि इसके 1 दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए। वहीं इस निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को 2 जत्थों में 754 नागरिक भारत लौटे थे।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत लौटने वाले भारतीयों की संख्या 2,140 हो गई है। 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है। सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के इस शहर में लाया जा रहा है। भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके। सूडान में करीब 3,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
 
सूडान से निकासी अभियान में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय वायुसेना का विमान भी इसमें शामिल है। इस अभियान के तहत पोर्ट सूडान और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा, फर्जी बम धमकियों की सूचना को तत्काल हटाएं

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

RSS ने किया CM योगी के बयान का समर्थन, होसबाले ने कहा- बटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे

આગળનો લેખ
Show comments