Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Manipur : कार बम विस्फोट मामले में एक और गिरफ्तारी, एनआईए की हिरासत में भेजा

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (20:47 IST)
Car bomb blast case : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने जून में मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक कार में हुए विस्फोट के संबंध में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे 7 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। 
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी के एक दल ने मणिपुर पुलिस के साथ समन्वय कर मोहम्मद इस्लाउद्दीन खान को गिरफ्तार किया।
 
उन्होंने बताया कि खान को इंफाल की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे सात दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। एनआईए ने 16 अक्टूबर को मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। उसने असम में कछार जिले के सिलचर इलाके से नूर हुसैन को पकड़ा था।
 
मणिपुर में बिष्णुपुर जिले की तिद्दिम सड़क पर फोउगाकचाओ इखाई अवांग लेइकई और क्वाक्ता के बीच एक पुल पर खड़ी कार में 21 जून को आईईडी विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए थे। विस्फोट के कारण पुल और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा था।
 
शुरुआत में 21 जून को मणिपुर पुलिस ने पीजीसीआई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था और उसके दो दिन बाद एनआईए ने इंफाल में फिर से मामला दर्ज किया था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments