Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कांग्रेस ने आदिवासियों का उपयोग वोटबैंक के रूप में किया : ‍अमित शाह

कांग्रेस ने आदिवासियों का उपयोग वोटबैंक के रूप में किया : ‍अमित शाह
, रविवार, 17 नवंबर 2019 (00:26 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर आदिवासियों का वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने और उनके कल्याण के लिये 'कुछ नहीं करने' का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार ने विकास योजनाओं के जरिए उनका (आदिवासियों का) जीवन बदल दिया।
 
शाह ने यहां 'आदि महोत्सव' का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक 'भाई' की तरह मजबूती से आदिवासी आबादी के पीछे खड़े हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
 
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के 70 वर्षों में कांग्रेस ने आदिवासियों का वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। पार्टी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा जहां भी सत्ता में आई, उसने आदिवासियों के लिए विकास से जुड़ी योजनाओं की झड़ी लगा दी।
 
गृह मंत्री ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि देश आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मुंडा की लड़ाई को नहीं भूल सकता। उन्होंने वनों और पर्यावरण के संरक्षण में योगदान के लिए आदिवासियों की प्रशंसा भी की।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रामनवमी पर पीएम मोदी को रखना चाहिए राम मंदिर की आधारशिला : बाबा रामदेव