Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अंबानी परिवार की लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरें बेबुनियाद : रिलायंस

अंबानी परिवार की लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरें बेबुनियाद : रिलायंस
, शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (21:40 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुकेश अंबानी के लंदन में दूसरा घर बसाने की खबरों को बेबुनियाद और सत्य से परे बताया है। कयास लगाए जा रहे थे कि मुकेश अंबानी परिवार सहित लंदन के स्टोक पार्क में अपना दूसरा घर बसाने जा रहे हैं। कंपनी ने इन अटकलों को अनुचित और भ्रम पैदा करने वाला करार दिया है।

हाल ही में एक अखबार ने अंबानी परिवार के लंदन के स्टोक पार्क में आंशिक रूप से बसने की योजना के बारे में रिपोर्टिंग की थी। कंपनी ने इसे तथ्यों से परे बताया है। खबर छपने के बाद सोशल मीडीया पर भी इन अटकलों की खूब चर्चा हुई।

बयान में कंपनी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यह स्पष्ट करना चाहती है कि चेयरमैन और उनके परिवार की लंदन या दुनिया के किसी दूसरे कोने में स्थानांतरित होने या रहने की कोई योजना नहीं है। रिलायंस समूह की कंपनी आरआईआईएचएल ने लंदन में स्टोक-पार्क एस्टेट को खरीदा है और इस हेरिटेज संपत्ति को एक गोल्फिंग और स्पोर्टिंग रिसॉर्ट के रूप में बदलने की योजना है।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से समूह के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता कारोबार में इजाफा होगा। साथ ही यह विश्व स्तर पर भारत की मशहूर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का भी विस्तार करेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

T20 World Cup : केएल राहुल के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया