Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Amazon करेगी भारत में 1000 कर्मचारियों की छंटनी, दुनियाभर में 18 हजार से ज्‍यादा पद होंगे समाप्त

Amazon करेगी भारत में 1000 कर्मचारियों की छंटनी, दुनियाभर में 18 हजार से ज्‍यादा पद होंगे समाप्त
, शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (23:29 IST)
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने भारत में करीब 1000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है। कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनियाभर में 18000 से अधिक पदों को समाप्त कर रही है। कंपनी दुनियाभर में छंटनी कर रही है और यह उसी का हिस्सा है।

सूत्रों से शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनियाभर में 18000 से अधिक पदों को समाप्त कर रही है। सूत्र ने कहा, कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18000 नौकरियों को खत्म करने के निर्णय से देश के लगभग 1000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेजन के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं। इस फैसले से यहां एक प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जेस्सी के एक लेख में लिंक साझा किया है। लेख में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 18000 पदों को खत्म करने के कंपनी के फैसले की जानकारी दी है।

जेस्सी ने लिखा है, हम करीब 18000 पदों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। इस फैसले से कई समूह प्रभावित होंगे। हालांकि ज्यादातर पद अमेजन स्टोर और पीएक्सटी (पीपुल, एक्सपीरिएंय और प्रौद्योगिकी) संगठन से संबंधित हैं। अमेजन में 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 16,08,000 पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारी काम कर रहे थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राहुल गांधी को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन का निमंत्रण दिया जाएगा : देवेंद्र फडणवीस