Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमर सिंह का पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया

Webdunia
रविवार, 2 अगस्त 2020 (22:39 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमरसिंह का पार्थिव शरीर रविवार शाम सिंगापुर से दिल्ली लाया गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर बाद होगा।
 
64 वर्षीय अमर सिंह का गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था और पिछले 6 माह से सिंगापुर में उपचार चल रहा था, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया।
 
सिंह का पार्थिव शरीर हवाई अड्डे से दिल्ली स्थित उनके घर छतरपुर लाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा उनके पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से घर तक एंबुलेंस में लेकर आए।
 
सांसद के मित्र प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायमसिंह यादव के भाई शिवपालसिंह यादव और अन्य गणमान्यों ने दिवंगत नेता के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सिंह उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायमसिंह के बहुत करीबी थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments