Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

UP में सपा-कांग्रेस में मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दी धमकी

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (18:25 IST)
Akhilesh Yadav's threat to Congress : समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में जारी घमासान में नया मोड़ आ गया है। उत्‍तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धमकी दे दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गठबंधन सिर्फ संसदीय चुनाव के लिए है, तो उनकी पार्टी इसे स्वीकार करेगी। फिर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के लिए समस्याएं होंगी।
 
खबरों के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इन दिनों समाजवादी पार्टी का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। वहां जाने से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अजय राय का नाम लिए बगैर उन्हें चिरकुट कह दिया। कांग्रेस के व्यवहार से नाराज अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ने हमें बेवकूफ बनाया।
 
अखिलेश ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ। रात एक बजे तक मीटिंग चली, लेकिन अगले दिन सूची जारी हुई थी तो हमें एक भी सीट नहीं दी गई। कांग्रेस के लोग भाजपा से मिले हुए हैं। कांग्रेस के एकतरफा फैसले से अखिलेश यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
 
कांग्रेस ने मध्‍यप्रदेश चुनाव में जो हमारे साथ किया, अब वही काम हम भी उनके साथ लोकसभा चुनाव में करेंगे। इस पर अजय राय ने ये कह दिया कि कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यहीं से बात बहुत बिगड़ गई। 
 
उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, अगर विधायकों के आधार पर टिकट के लिए अखिलेश यादव अड़ गए तो कांग्रेस को मुश्किल से एक सीट मिलेगी। शायद इस बात पर कांग्रेस तैयार भी न हो और गठबंधन टूट जाए। अखिलेश ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि 'उनकी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान सीट शेयरिंग पर सबसे पुरानी पार्टी को 'जैसे को तैसा' की तर्ज पर जवाब देगी।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments