Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धुआं-धुआं हुआ दिल्ली-NCR, AQI गंभीर श्रेणी में, सरकार कराएगी कृत्रिम वर्षा

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (10:26 IST)
Delhi Pollution Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण है कि कम होने का नाम ही नहीं  ले रहा है। यहां गुरुवार सुबह भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शहर का समग्र AQI सुबह 6 बजे 421 दर्ज किया गया। आज सुबह साउथ और वेस्ट दिल्ली इलाके सबसे ज्यादा प्रदूषण की चपेट में हैं। सरकार ने कृत्रिम वर्षा कराने का फैसला किया है।
 
शहर भर के कई वायु निगरानी स्टेशनों ने AQI 400 से ऊपर दर्ज किया। आनंद विहार (432), आर.के. पुरम् (453), आईजीआई एयरपोर्ट (446), मोतीबाग (452), द्वारका (459), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (414), पंजाबी बाग (444), अशोक विहार, (434), पटपड़गंज (424), ओखला (433), इंडिया गेट (421) और आईटीओ (441) दर्ज किया गया है।
 
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ग्रेटर नोएडा 455 AQI के साथ सबसे प्रदूषित था, इसके बाद फरीदाबाद (414), गुरुग्राम (397), नोएडा (397) और गाजियाबाद (370) थे। शहर भर के कई निगरानी स्टेशनों ने 400 से ऊपर AQI दर्ज किया।
 
वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शहर में एक्यूआई को कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम वर्षा की संभावना पर चर्चा करने के लिए बुधवार को आईआईटी कानपुर की एक टीम के साथ बैठक की। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 20-21 नवंबर को बादल छाए रहने पर कृत्रिम बारिश का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments