Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Air Traffic : देश का हवाई यातायात 15.4 करोड़ पहुंचने की संभावना, वित्त वर्ष 2023-24 में 13 फीसदी बढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (17:25 IST)
Air passenger traffic likely to reach 15.4 crore : घरेलू हवाई यात्री यातायात वित्त वर्ष 2023-24 में 13 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ लगभग 15.4 करोड़ तक पहुंच सकता है। विमानन उद्योग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया कि इस दौरान घरेलू एयरलाइंस का शुद्ध घाटा कम होकर 3000 से 4000 करोड़ रुपए के बीच रहने की संभावना है।
ALSO READ: नई सुविधा, इंदौर हवाई अड्डे पर अब e-visa भी स्वीकारा जाएगा
साख तय करने वाली एजेंसी इक्रा ने शुक्रवार को यह भी कहा कि एयरलाइंस की लागत में वृद्धि के मुकाबले राजस्व वृद्धि की क्षमता महत्वपूर्ण है, क्योंकि उससे ही उन्हें मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां और इंजन खराब होने से जुड़े मुद्दे निकट भविष्य में प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकते हैं।
 
इक्रा ने कहा कि 2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 15.4 करोड़ रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह 2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात, वित्त वर्ष 2019-20 के कोविड से पहले के स्तर को पार कर गया है।
ALSO READ: सिंधिया ने जताया विश्वास, हवाई यात्रियों की संख्या सालाना 30 करोड़ होगी
उस समय यह आंकड़ा लगभग 14.2 करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 13.52 करोड़ होने का अनुमान है, जो फरवरी के लगभग 12.64 करोड़ से 6.9 प्रतिशत अधिक है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments