Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में हवा हुई बेहद जहरीली, AQI 450 के पार, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2023 (11:48 IST)
Air in Delhi is extremely poisonous: राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में वायु प्रदूषण (Air pollution) काफी बढ़ गया है। यहां की हवा काफी जहरीली हो गई है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 437 रहा है, जो कि काफी गंभीर स्थिति की ओर संकेत करता है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से कम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
शहर में सापेक्ष आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 98 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' और 'अति गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।
 
सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 रहा। शादीपुर, आईटीओ, सिरी फोर्ट, आर.के. पुरम, पंजाबी बाग, दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्रों पर एक्यूआई क्रमश: 438, 400, 430, 462, 469 और 454 दर्ज किया गया।
 
एक्यूआई 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच 'गंभीर' तथा 450 के बाद 'अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments