Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कृषि मंत्रालय की सफाई, नहीं हुआ नोटबंदी का रबी अभियान पर बुरा असर

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (16:49 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी का किसानों पर विपरीत असर संबंधी खबर के सामने आने के बाद कृषि मंत्रालय ने सफाई दी है कि कि 2016-17 में नोटबंदी का रबी अभियान पर विपरीत असर नहीं हुआ था।
 
कृषि मंत्रालय ने मीडिया में नोटबंदी का किसानों पर हुए असर की खबर पर टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि उसका मत है कि रबी अभियान पर नोटबंदी का विपरीत असर नहीं हुआ था। वर्ष 2016-17 के दौरान नोटबंदी शुरू होने के पहले गेहूं के अलावा ज्यादातर बीजों का वितरण हो चुका था तथा गेहूं के बीज के वितरण का कार्य चल रहा था।
 
राज्य सरकारों ने अपने बीज निगमों और संस्थाओं को निर्देश दिया था कि वे 500 और 1000 के पुराने नोट के माध्यम से बीज की बिक्री सुनिश्चित कराएं। केन्द्र सरकार ने भी ऐसी अनुमति राष्ट्रीय बीज निगम समेत अन्य संस्थाओं को दे दी थी।
 
ALSO READ: मोदी सरकार ने माना, नोटबंदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया
 
नोटबंदी के कारण किसानों को कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए किए गए प्रयासों का फल यह हुआ कि देश में वर्ष 2016-17 में गेहूं बीज का वितरण 124.87 लाख क्विंटल किया गया जो वर्ष 2015-16 के 95.83 लाख टन से बहुत अधिक था। इसके अलावा पूरे रबी सीजन में बीज का वितरण 348.58 लाख टन रहा था, जो कि वर्ष 2015-16 के 304.04 लाख टन से अधिक था।
 
मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2016-17 में गेहूं का उत्पादन नौ करोड़ 85 लाख टन था जो 2015-16 में नौ करोड़ 22 लाख टन था। वर्ष 2016-17 के दौरान 307.85 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई थी, जबकि 2015-16 के दौरान 304.18 लाख हेक्टेयर में ही इसे लगाया गया था।
 
मंत्रालय ने कहा है कि जहां तक राष्ट्रीय बीज निगम का संबंध है तो 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों से बीज की बिक्री की अनुमति मिलने पर उसकी बिक्री में तेजी आई। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments