Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Update: शीतलहर के बाद अब दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2023 (08:33 IST)
नई दिल्ली। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अब बीते 1 सप्ताह से तेज धूप के दर्शन हो रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर बना हुआ है और अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी से पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकते हैं। इसके चलते ऊंचे पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाओं का मैदानी इलाकों की ओर बहना रुक गया है।
 
वर्तमान में लोगों को गलन वाली ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। हालांकि मौसम विभाग ने अब बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी के मुताबिक अगले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। बारिश का यह दौर 26 जनवरी तक चलेगा। दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में 23 से 26 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है यानी गणतंत्र दिवस पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। 21 जनवरी की रात से लेकर 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा। इसका असर मैदानी इलाकों के साथ ही ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
 
राजधानी दिल्ली में 23 से 27 जनवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान बाद छाए रहेंगे, बूंदाबादी होगी और तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि इसकी वजह से तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आएगा।
 
आज भारी बारिश संभव : पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : दाना ने छोड़े तबाही के निशान, शुरू हुआ भुवनेश्वर एयरपोर्ट

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

આગળનો લેખ
Show comments