Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Aditya-L1 को लेकर ISRO ने दिया नया अपडेट, 16 सेकंड्‍स के लिए रुका था अंतरिक्ष यान

Webdunia
रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (16:48 IST)
Aditya-L1  को लेकर नया बड़ा अपडेट सामने आया है। इसरो (ISRO) ने ट्वीट कर बताया कि अंतरिक्ष यान ठीक है और सूर्य-पृथ्वी L1 की ओर बढ़ रहा है। इसरो ने बताया कि एक ट्रैजिक्टरी करेक्शन मैनूवर (टीसीएम), 6 अक्टूबर, 2023 को लगभग 16 सेकंड के लिए किया गया था।

यानी 16 सेकंड के लिए यान को रोका गया। इससे पूर्व 19 सितंबर, 2023 को किए गए ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (टीएल1आई) मैनूवर को ट्रैक करने के बाद मूल्यांकन किए गए प्रक्षेप पथ को सही करने के लिए इसकी जरूरत थी।

इसरो के मुताबिक टीसीएम यह सुनिश्चित करता है कि अंतरिक्ष यान एल1 के आसपास हालो कक्षा में प्रवेश की दिशा में अपने इच्छित पथ पर है। जैसे-जैसे आदित्य-एल1 आगे बढ़ता रहेगा, कुछ ही दिनों में मैग्नेटोमीटर फिर से चालू हो जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 30 सितंबर को कहा कि था कि भारत की अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बाहर चली गई है। आदित्य-एल1 ने 30 सितंबर तक 9.2 लाख किमी से अधिक की यात्रा कर ली थी।

इसके बाद आदित्य-एल1 अब सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तय कर रहा है। इसरो का कहना था कि यह लगातार दूसरी बार है कि इसरो ने पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर एक अंतरिक्ष यान भेजा है। पहली बार मंगल ऑर्बिटर मिशन को पृथ्वी की कक्षा से बाहर भेजा गया था। यह लगातार 5वीं बार है जब इसरो ने किसी वस्तु को किसी अन्य खगोलीय पिंड या अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया है। इसरो ने अंतरिक्ष यान को 3 बार चंद्रमा और एक बार मंगल पर भेजा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments