Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दादा साहेब फाल्के सम्मान पर अमिताभ ने कहा, आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं...

दादा साहेब फाल्के सम्मान पर अमिताभ ने कहा, आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं...
, बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (10:51 IST)
मुंबई। अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए चुने जाने पर आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके 76 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

बच्चन ने ट्वीट किया, आभार जताने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं... कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं। बहुत... बहुत आभार।

मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की मंगलवार को घोषणा की।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है। इससे पहले दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना इस पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले मुश्किल में शरद पवार, ED ने कसा शिकंजा