Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मेधा पाटकर की परेशानी बढ़ी, जब्त हो सकता है पासपोर्ट

Webdunia
गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (21:13 IST)
नई दिल्ली। 'नर्मदा बचाओ आंदोलन' की कार्यकर्ता मेधा पाटकर की परेशानी बढ़ाने वाले एक कदम के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय मुंबई उनके पासपोर्ट को जब्त करने वाला है। पाटकर द्वारा पासपोर्ट आवेदन के समय उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं देने के चलते ऐसा किया जा सकता है।
 
पासपोर्ट कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि चूंकि उन्होंने पहले ही नौ दिसंबर को अपने यात्रा दस्तावेज सौंप दिए हैं, इसलिए यह अपने आप जब्त हो गया है।
 
एक पत्रकार ने इस साल जून में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि पाटकर ने आरपीओ मुंबई से महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाकर अपना पासपोर्ट हासिल किया था।
 
शिकायत में उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंबित नौ आपराधिक मामलों का ब्यौरा दस्तावेजी साक्ष्य के साथ मुहैया कराया गया। पाटकर ने 30 मार्च 2017 को अपने पासपोर्ट आवेदन में दावा किया था कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है।
 
बताया जाता है कि उन्होंने आरपीओ मुंबई की नोटिस का जवाब देने के लिए और समय मांगा, जबकि इस बीच उन्होंने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया।
 
आरपीओ मुंबई ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से भी उनके खिलाफ लंबित मामलों के बारे में जानकारी मांगी, जिन्होंने आरपीओ को बताया कि उनके खिलाफ पांच मामलों में आरोप पत्र दायर हैं।
 
पाटकर को भेजे नोटिस में आरपीओ मुंबई ने उनसे कहा था कि आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं देने के लिए उनका पासपोर्ट रद्द क्यों न कर दिया जाए? पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें जवाब देने के लिए दस दिन का समय दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments