Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यह कैसी विपक्षी एकता? दिल्ली में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी आप

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2023 (19:02 IST)
Aam Aadmi Party News: विपक्षी एकता की कवायद के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को कहा कि वह 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और लोगों को यह बताने के लिए एक अभियान चलाएगी कि राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र का अध्यादेश उनके खिलाफ है।
 
दिल्ली और हरियाणा के आप नेताओं के साथ बैठक के बाद आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि यह 'कांग्रेस के रवैये' पर निर्भर करता है।
 
केंद्र ने गत 19 मई को दिल्ली में ‘ग्रुप ए’ अधिकारियों के तबादले और तैनाती के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था, जिसे आप सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था।
 
यह अध्यादेश उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों का स्थानांतरण और तैनाती उप-राज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थी।
 
आप इस मुद्दे पर कई गैर-भाजपा दलों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रही है, वहीं कांग्रेस ने अभी तक अध्यादेश की निंदा नहीं की है।
 
पाठक ने कहा कि आप 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का अभियान लोगों को यह बताने पर केंद्रित होगा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र का 'काला अध्यादेश' उनके खिलाफ है।
<

हम Delhi-Haryana में कई Campaign शुरू करेंगे।

हम दिल्ली के घर-घर जाकर काले अध्यादेश के बारे में लोगों को बताएंगे। ये अध्यादेश दिल्ली की जनता के ख़िलाफ़ है।

Modi सरकार की 9 साल की एक भी उपलब्धि कोई नहीं बता पायेगा।

मोदी जी ने CBI-ED जैसी संस्थाएं बर्बाद कर दी हैं।

अगर BJP को… pic.twitter.com/WEbiTWMrEn

— AAP (@AamAadmiParty) June 28, 2023 >
उन्होंने कहा कि हम लोगों को बताएंगे कि काला अध्यादेश केजरीवाल विरोधी नहीं बल्कि जनविरोधी है। अन्य मुद्दे हैं कि भाजपा विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है और मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान क्या काम किया है। यदि कोई मोदी सरकार द्वारा कि‍ए गए चार कार्य के बारे में बात कर सके तो मैं उन्हें बधाई दूंगा।
 
पाठक ने मोदी सरकार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों को 'बर्बाद' करने का आरोप भी लगाया। आप नेता ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि, यह कांग्रेस पर निर्भर करता है।
 
पाठक ने कहा कि यदि कांग्रेस खुले दिल वाली है और सभी को साथ लेकर चलने को तैयार है, तो कुछ भी संभव है, लेकिन अगर वह अहंकारी है, तो चीजें मुश्किल होंगी।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 23 जून को पटना में विपक्षी नेताओं की एक बैठक में शामिल हुए थे। हालांकि, इसके तुरंत बाद आप ने दावा किया कि कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से अध्यादेश की निंदा करने से इनकार कर दिया है और इसके कारण, पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन का हिस्सा बनना उसके लिए 'बहुत मुश्किल' होगा।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि केंद्र के अध्यादेश का विरोध करना है या नहीं, इस पर फैसला संसद सत्र से पहले लिया जाएगा। पाठक ने कहा कि आप जुलाई में शिमला में होने वाली विपक्षी दलों की अगली बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments