Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजेगी AAP, संजय सिंह, एनडी गुप्ता को फिर मौका

Swati Maliwal
, शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (14:22 IST)
  • 19 जनवरी को दिल्ली में राज्यसभा चुनाव
  • खत्म हो रहा है AAP के 3 सदस्यों का कार्यकाल
  • हरियाणा की चुनावी राजनीति में उतरेंगे सुशील कुमार गुप्ता 
Delhi rajya sabha election : आम आदमी पार्टी (AAP) ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अपना उम्मीदवार नामित किया। संजय सिंह तथा एन डी गुप्ता को ऊपरी सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित किया। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने यह फैसला किया।
 
डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पहली बार नामित किया गया है। जबकि संजय सिंह तथा एनडी गुप्ता को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित करने का फैसला किया गया है।
 
सुशील कुमार गुप्ता का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल इस महीने खत्म हो जाएगा। उन्होंने हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहने की अपनी अच्छा जताई है। वहां आप इस साल के अंत में चुनाव लड़ना चाहती है।
 
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार संजय सिंह को यहां एक अदालत ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर पुन: नामांकन के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी है।
 
विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिंह की अर्जी पर यह आदेश पारित किया। सिंह ने कहा था कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका मौजूदा कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है और निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कराने तथा इसके लिए 9 जनवरी तक नामांकन दाखिल करने का एक नोटिस 2 जनवरी को जारी किया।
 
अर्जी में तिहाड़ जेल के अधीक्षक को सिंह को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति देने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP में CM डॉ. मोहन यादव की संभागीय समीक्षा बैठक के बाद अब प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी