Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

AAP नेता संजय सिंह बोले- मरना मंजूर है, डरना मंजूर नहीं..., केजरीवाल ने गिरफ्तारी को बताया मोदी की बौखलाहट

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (20:31 IST)
Sanjay Singh arrested : शराब घोटाले में ईडी की पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली की शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। अरविंद केजरीवाल संजय सिंह के घर भी गए।
 
गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने वीडियो जारी किया है। उनका यह वीडियो आम आदमी पार्टी ने एक्स पर शेयर किया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मच गया। आप ने भाजपा पर गिरफ्तारी को लेकर आरोप लगाए। संजय सिंह की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार की बौखलाहट बताया।
<

मरना मंजूर है,
झुकना मंजूर नहीं है@SanjayAzadSln pic.twitter.com/ZNgEmtBBD4

— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) October 4, 2023 >
ED को कुछ नहीं मिला : AAP सांसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह ने कहा कि पूछताछ की गई, छानबीन की गई उन्हें (ED) कुछ भी नहीं मिला। ईडी पर गिरफ़्तारी का दबाव था और उन्होंने गिरफ़्तार किया। उन्होंने (संजय सिंह) कहा कि तुम एक बहादुर व्यक्ति की बहादुर पत्नी हो इसलिए तुम हिम्मत मत हारना। 
 
केजरीवाल ने बताया गैरकानूनी : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तार बिलकुल गैर कानूनी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है।
 
केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल गैर कानूनी है। यह मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।

मनोज झा ने की मुलाकात : RJD सांसद मनोज झा ने AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से कहा कि कोई चिंता नहीं करनी है। मनोज झा ने दिनेश सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। झा ने आरोप लगाया कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बिहार के जातिगत गणना के विषय से ध्यान भटकाने का प्रयास है।
 
झा ने कहा कि स्याह दिनों की शुरुआत हो गई है। पहले ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े पत्रकारों को निशाना बनाया गया और आज संजय सिंह जी पर कार्रवाई की गई। बिहार में जातिगत गणना के आंकड़े आते ही प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं, भाजपा को समझ नहीं आ रहा है, हेडलाइन मैनेजमेंट (खबरों की सुखियों प्रबंधन) किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तानाशाही के इस दौर में जो डर गया वो मर गया।

सम्बंधित जानकारी

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर के नाम रोशन किया

CJI चंद्रचूड़ बोले- वकीलों को युवाओं को उचित वेतन देना सीखना चाहिए

आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा, फर्जी बम धमकियों की सूचना को तत्काल हटाएं

આગળનો લેખ
Show comments