Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CBI दफ्तर के बाहर आप का धरना, सांसद संजय सिंह हिरासत में

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (14:17 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना और प्रदर्शन किया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को निषेधाज्ञा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ जारी है। 
 
सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने वालों में आप सांसद संजय सिंह, आप नेता आतिशी मर्लिनी समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। आप कार्यकर्ता सिसोदिया से पूछताछ के विरोध में हिटलर शाही नहीं चलेगी..., पुलिस के बल पर ये सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी..., फर्जी मुकदमे बंद करो, बंद करो बंद करो... तानाशाही बंद करो...जैसे नारे लगा रहे थे। इसी बीच, पुलिस ने सांसद संजय सिंह को हिरासत में ले लिया। 
 
करप्शन का नहीं इलेक्शन का मामला : आप सांसद सिंह ने ट्‍वीट कर कहा कि ये करप्शन का नहीं इलेक्शन का मामला है। लेकिन, कुछ भी कर लो भाजपाइयो गुजरात में इलेक्शन तो हारोगे। वहीं, आप के ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया- आज मनीष सिेसोदिया भगत सिंह जी का बंसती रंग पहन कर CBI मुख्यालय गए हैं। दिल्ली की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देने सड़कों पर उतर आई क्योंकि लोगों को पता है BJP लाखों ग़रीब बच्चों का भविष्य संवारने वाले मनीष जी को गिरफ्तार कर रही है। 
दिल्ली की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देने सड़कों पर उतर आई क्योंकि लोगों को पता है BJP लाखों ग़रीब बच्चों का भविष्य संवारने वाले Manish जी को गिरफ़्तार कर रही है।
 
गुजरात में नहीं रुकेगा प्रचार : केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री के खिलाफ मामले को ‘फर्जी’ करार दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मनीष के आवास और उनके बैंक लॉकर पर छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला। उनके खिलाफ मामला पूरी तरह से फर्जी है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन चुनाव प्रचार नहीं रुकेगा। गुजरात में हर व्यक्ति आप के लिए प्रचार कर रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments